Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: उत्तराखंड पुलिस के जवानों को ऐसे देखकर आप भी करेंगे सैल्यूट
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

VIDEO: उत्तराखंड पुलिस के जवानों को ऐसे देखकर आप भी करेंगे सैल्यूट

कोरोना काल में जब हर कोई कम से कम बाहर निकल रहा है, तो कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी जान दांव पर लगाकर हमारी मदद कर रहे हैं। जी हां, इन्हीं लोगों को तो देश कोरोना योद्धा कहता है। ये अग्रिम मोर्चे पर तैनात वो ‘सैनिक’ हैं जो कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे हैं ताकि हम अपने घरों में महफूज रह सकें। उत्तराखंड पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

बारिश हो या तूफान, पिछले तीन महीनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिस के जवानों ने हर कदम पर लोगों की मदद की है। चाहे लॉकडाउन को लागू करवाना हो या मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए प्रेरित करना पुलिस के लोग हमेशा किसी दोस्त की तरह मिले और समझाते रहे। कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों, लोगों को जागरूक कर रहे इन पुलिसकर्मियों की वजह से ही शायद प्रदेश में कोरोना के मामले कम बढ़े हैं।

पढ़ें- शुरू हुई चार धाम यात्रा, पहले दिन का जानें हाल

अब आइए उस तस्वीर के बारे में जानते हैं जिसकी चर्चा खुद प्रदेश के डीजी- लॉ ऐंड ऑर्डर अशोक कुमार ने की है। उन्होंने आज एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें चार जवान पहाड़ की पगडंडियों पर बड़ी ही सतर्कता के साथ एक बुजुर्ग को अस्पताल ले जा रहे दिखते हैं। जरा सोचिए, जिस रास्ते पर ठीक से चलना भी मुश्किल हो, वहां गलियों में जवानों की यह तस्वीर एक सुखद अहसास कराती है और यह पहली बार नहीं है।

उत्तराखंड पुलिस की ऐसी कई तस्वीरें पिछलों दिनों सामने आईं, जिसने लोगों के दिलों में पुलिस की एक अलग छवि बनाई। पिथौरागढ़ के मजीर कांडा गांव के एक बीमार बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। #UttarakhandPolice को सूचना मिली तो SDRF के जवान फौरन पहुंच गए और स्ट्रेचर की सहायता से 2 किमी पैदल मार्ग से मुख्य सड़क तक लाए और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

गांव के आसपास और सोशल मीडिया पर पुलिस के इस रवैये की खूब प्रशंसा हो रही है। डीजी ने भी ‘मानवता पहले’ के हैशटैग के साथ उत्तराखंड पुलिस के जवानों की प्रशंसा करते हुए लिखा है- #GoodJobCop

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...