Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में लिया फैसला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में लिया फैसला

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के संबंध में शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से मौसम को ध्यान में रखते हुए चारधान यात्रा करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। आपदा प्रबंधन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है तथा अनेक स्थानों पर फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद पौड़ी में अतिवृष्टि के कारण कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं, साथ ही घायलों को समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान भारी बारिश के दृष्टिगत सभी अधिकारियों, एसडीआरएफ की टीमों एवं राहत एवं बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया। प्रदेश में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न हर परिस्थिति की स्वयं भी मॉनिटरिंग कर रहा हूं।

गौरतलब रहे कि उत्तराखंड में विगत रात्रि से हो रही लगातार वर्षा के कारण कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन, वाहन बहने इत्यादि की सूचनाओं पर आपदा प्रबंधन की टीमें रात भर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा अनेक स्थानों पर फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...