उत्तराखंड में विगत रात्रि से हो रही लगातार वर्षा के कारण कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन, वाहन बहने इत्यादि की सूचनाओं पर एसडीआरएफ टीमें रात भर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट एसडीआरएफ के निर्देशानुसार राहत एवं बचाव कार्य में जूटी रही तथा अनेक स्थानों पर फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व बारिश के कारण नदियों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत मणिकांत मिश्रा द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाल लिया गया है। कमांडेंट, एसडीआरएफ द्वारा गरुड़चट्टी में मलबे की चपेट में आये एक परिवार की सर्चिंग हेतु स्वयं रेस्क्यू टीमों का नेतृत्व करते हुए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त राज्य भर में हो रही अन्य घटनाओं की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। कमांडेंट द्वारा एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित रेस्क्यू टीम व उच्चाधिकारियों को अविलंब सूचित किया जाए ताकि समय से रेस्क्यू कार्य प्रतिपादित किये जा सके साथ ही सम्पूर्ण एसडीआरएफ पोजीशन पर रहेंगे, सूचना मिलते ही तुरन्त घटनास्थल के लिए रवाना होंगी।
एसडीआरएफ द्वारा विगत रात्रि किये गए रेस्क्यू कार्यों का विवरणः-
1. ऋषिकेश में खारा स्रोत के पास कुछ घरों में जलभराव होने से लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
2. ऋषिकेश में गली नंबर – 11 गीता नगर, आईडीपीएल गेट के पास कुछ मकानों में जलभराव होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकानों में निवासरत परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
3. आमबाग, ऋषिकेश में एक गर्भवती महिला के पानी मे फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चांदनी देवी पत्नी नितिन उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी देवबंद, हाल पता आम बाग को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
4. कांगड़ी श्यामपुर, हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर कांगड़ी गांव के गंगा किनारे की झोपड़ियां को खाली करवाया गया तथा 70 से 80 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर (धर्मशाला सिंह साहब) कांगड़ी में पहुंचाया गया।
5. भोगपुर के पास एक कार जिसमें 04 लोग सवार थे, के नाले में फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की सहायता से सुरक्षित निकाला गया तथा वही फंसे बाइक सवार 02 लोगों को भी एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया।
6. लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बैराज के पास एक वाहन के पलटने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वाहन में सवार एक महिला व 02 बच्चे लापता है।

7. जोगियाना, मोहनचट्टी में मलबा आने से एक परिवार के दबे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हुई। अनेक स्थानों पर मार्ग बाधित होने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके तक पहुंचने के लिए अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
8. जनपद रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में 02 व्यक्तियों के नवनिर्मित रेलवे टनल में फंसने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य सहयोगी टीमों के साथ त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए पवन कुमार गुप्ता, निवासी झारखंड व रंजय कुमार मिश्रा, निवासी, बिहार को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।
एसडीआरएफ टीमें लगातार राहत एवम बचाव कार्यों में लगी हुई है। विभिन्न स्थानों से घटनाओं की सूचनाओं पर रेस्क्यू टीमों द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है।


Leave a comment