Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी अकादमी द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी अकादमी द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

आज़ादी के 77वें अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा, हिन्दी भवन (आई.टी.ओ) में 11 अगस्त को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अकादमी के सचिव संजय कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप भंडारी, उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा, रमेश तिवारी व अकादमी सदस्य संयोगिता ध्यानी अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पर्वतीय कला संगम के कलाकारों द्वारा वंदे मातरम्, सरस्वती वन्दना व उत्तराखंड राज्यगीत के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।

आमंत्रित कवियों में डॉ. कुसुम भट्ट, गिरीश चंद्र बिष्ट ‘हंसमुख’, हेमंत बिष्ट, बीना बेंजवाल, डॉ हेमा उनियाल, दिनेश छिमवान, दिनेश ध्यानी, प्रदीप सिंह रावत ‘खुदेड़’, चंदन प्रेमी, राकेश मोहन ध्यानी, खजान दत्त शर्मा, मनोज कामदेव, जयपाल सिंह रावत ‘छिपड़दा’, गोपाल मठपाल, नीरज बवाड़ी द्वारा सुंदर काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। जिसकी अध्यक्षता कविवर गिरीश चंद्र बिष्ट ‘हंसमुख’ द्वारा की गई।

कार्यक्रम का अकादमिक संचालन उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा और कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि नीरज बवाड़ी द्वारा संपन्न हुआ।

उत्तरकाशी जिले में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को और दिव्य एवं भव्य बनाया जायेगा

कार्यक्रम के अंत में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी अकादमी के सचिव संजय कुमार गर्ग द्वारा सभी मंचासीन कविगणों, सभागार में उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।

– डॉ. हेमा उनियाल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...