Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ धारचूला से कैलास मानसरोवर को जाने वाली रोड़ कई दिनों से बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

धारचूला से कैलास मानसरोवर को जाने वाली रोड़ कई दिनों से बंद

धारचूला से कैलास मानसरोवर को जाने वाली बॉर्डर रोड़ तवाघाट से दारमा वैली तथा नारायण आश्रम वाली रोड जगह जगह पर अवरूद्ध हो गई है।

दोवाट से लेकर तवाघाट तक जगह जगह में लैंडस्लाइड होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक सप्ताह से रोड़ बंद होने के कारण आवाजाही बंद है लोग एक ओर से दूसरी ओर नहीं जा पा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग के तरसाली में मलबे में दबे 5 लोग, एसडीआरएफ ने शवों को किया बरामद

एक सप्ताह से रोड़ बंद होने के कारण लोग फंसे हुए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन से रोड़ के सुधारीकरण को लेकर कोई कार्य नहीं चल रहा है। जिससे रोड़ खुलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। परेशान जनता शासन प्रशासन से रोड़ खोलने की गुहार लगा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...