कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

देहरादून। पंजाब के एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर कुंभ में कोरोना जांच कराने का एसएमएस आया था, जबकि वह हरिद्वार गए ही नहीं थे। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर आइसीएमआर ने संज्ञान लिया और इसी क्रम में राज्य सरकार ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में ही 01 लाख से अधिक फर्जी कोरोना जांच की बात सामने आई थी।

2021 के कुंभ में हुआ था 3 करोड से अधिक का घोटाला
घोटाले में मैक्स कारपोरेट सर्विस और 14 अन्य लैब संचालकों के नाम शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने वर्ष 2021 में हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कराई गई कोरोना जांच के करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में चार्जशीट दाखिल कर दी है। देहरादून की प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान भी ले लिया है और मामले में सुनवाई में लिए अगली तिथि 24 जून 2025 तय की है। इस फर्जीवाड़े में मैक्स कारपोरेट सर्विस और अन्य 14 लैबों के नाम शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट के अनुसार कोरोना जांच में फर्जी नाम शामिल करते हुए 03 करोड़ रुपये से अधिक के घपले को अंजाम दिया गया है।
ईडी सूत्रों के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान कुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने आरटीपीसीआर जांच के लिए विभिन्न पैथोलाजी लैब को अधिकृत किया था। जिसमें मुख्य रूप से मैक्स कारपोरेट सर्विस, डॉ लाल चंदानी प्रा. लि., नोवस पैथोलाजी, डीएनए लैब, नलवा लैबोरेट्रीज शामिल रहीं। तब यह बात सामने आई थी कि इन लैब ने आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच के लिए फर्जी व्यक्तियों की एंट्री की और सरकार से करोड़ों रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया।
इस संबंध में शुरुआती जांच के बाद कुंभ के दौरान एक लाख से अधिक जांच के रिकार्ड संदिग्ध पाए गए थे। जिसमें लैब ने 03 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सरकार से धोखाधड़ी कर हड़प ली। जांच में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने वर्ष 2021 में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। 03 करोड़ रुपये से अधिक के गोलमाल को मनी लांड्रिंग के दायरे में पाया गया और ईडी ने भी पुलिस की एफआइआर के आधार पर जांच शुरू की। तब ईडी ने लैब संचालकों के देहरादून, दिल्ली, नोएडा और हिसार स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही आरोपितों के ठिकानों से 50 से 60 लाख रुपये की नकदी के साथ ही संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की थी।
तब से लेकर अब तक ईडी की जांच में पाया गया है कि मैक्स कारपोरेट और 14 अन्य लैबों ने कोरोना जांच के नाम पर 03 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा किया गया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि आरोपियों ने कोरोना जांच के नाम पर फर्जी व्यक्तियों के नाम शामिल किए हैं। जिससे मोटी राशि सरकार से प्राप्त की गई है, जो कि पूरी तरह से अवैध है। ईडी की चार्जशीट पर पीएमएलए कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद अब कोरोना जांच के नाम पर किए गए घपले पर कार्रवाई में तेजी आएगी।

01 मोबाइल नंबर और पते पर जोड़े कई नाम

ईडी जांच के अनुसार कोरोना जांच में फर्जीवाड़े के लिए आरोपित लैबों ने 01 मोबाइल नंबर, पते और फार्म का इस्तेमाल किया। बिना टेस्ट किए ही कई व्यक्तियों के नाम जोड़ दिए गए। इनमें से बहुत से लोग ऐसे थे, जो कुंभ गए ही नहीं थे। इन लैबों की फर्जी निगेटिव टेस्टिंग की वजह से उस समय हरिद्वार में संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत रही, जबकि हकीकत में यह 05 प्रतिशत थी। कहीं न कहीं इस तरह के फर्जीवाड़े से कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। क्योंकि, असल आंकड़ों में फर्जी निगेटिव आंकड़ों ने कम करके दिखाया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this