Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में किया पंचायतीराज विभाग की ‘सबकी योजना सबका विकास’ कार्यशाला का शुभारम्भ
उत्तराखंड न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में किया पंचायतीराज विभाग की ‘सबकी योजना सबका विकास’ कार्यशाला का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में लोक योजना अभियान – 2021 सबकी योजना सबका विकास के अन्तर्गत गढ़वाल मंडल के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिक पंचायतीराज विभाग की एक दिवसीय राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना काल में कार्य करने वाले ग्राम पंचायत विकास एवं सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को एक क्लिक से पीएफएमएस के माध्यम से गढ़वाल मंडल के 55 सहायक विकास अधिकारी, पंचायत एवं 455 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों प्रत्येक को 10-10 हजार रूपये की धनराशि कुल 510 कार्मिकों को 51 लाख रूपये की धनराशि त्वरित ट्रान्सफर की गयी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 10 हजार रूपये से बढ़ाकर 14 हजार रूपये कर दिया गया जायेगा। उपाध्यक्षों का मानदेय 6000 रूपये से बढ़ाकर 9800 रूपये, उप प्रधान का 500 रूपये से 1000 रूपये, जिला पंचायत सदस्य का 1000 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रति बैठक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य 500 रूपये से 700 रूपये प्रति बैठक किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जन प्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। सभी प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम खोलने की जो घोषणा की गई थी उसका शासनादेश हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। रोजगार के साथ ही स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो इसके लिए लगातार कैंप लगाये जा रहे हैं। जनपदों में रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं।

पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पांडेय ने कहा की कोविड काल के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर पंचायतों में जो कार्य किये वह सराहनीय है। पंचायतों में वर्तमान में सभी धनराशि ऑनलाइन आवंटित की जा रही है। पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला में पंचायतीराज विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों के विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला में आये हुए समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

त्रिस्तरीय पंचायतों में जीपीडीपीबीपीडीपी एवं डीपीडीपी में पंचायतों की आवश्यकतानुसार प्लान बनाकर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया, जिससे पंचायतों को मिलने वाले अनुदान का उचित एवं आवश्यकतानुसार प्रबन्धन कर सकें। पंचायतें प्राप्त अनुदान के सापेक्ष अपने-अपने क्षेत्र की यथा आश्यकतानुसार योजनाओं का चयन कर प्लान बनायेंगे। जिससे बजट अनुदान प्रथमतः आवश्यक एवं विकास परक योजनाओं पर व्यय किया जा सकेगा। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सदस्य जिला पंचायत, प्रमुख एवं ज्येष्ट उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रधान एवं उप प्रधान आदि पंचायत पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, सचिव पंचायतीराज नितेश कुमार झा, निदेशक चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, संयुक्त निदेशक राजीव कुमारनाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, गढ़वाल मंडल के समस्त जिलापंचायत राज अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट, अमिशा गुप्ता एवं एमएम खान, जिला पंचायतराज अधिकारी, पौडी गढ़वाल ने किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...