Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए केन्द्र सरकार ने 22.5 करोड़ रूपये उत्तराखंड सरकार को प्रदान किये
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए केन्द्र सरकार ने 22.5 करोड़ रूपये उत्तराखंड सरकार को प्रदान किये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह द्वारा श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सीएसआर के अंतर्गत 7 पॉवर पीएसयू के सौजन्य से संकलित कुल रू 22.5 करोड़ का चेक आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में सचिवालय से वर्चुअल प्रतिभाग कर इस राज्य को प्रदान की गई सहायता के लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर में अतिवृष्टि से उत्तराखंड को काफी नुकसान हुआ था। इस आपदा से निपटने के लिए केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से हमें 3 हेलीकॉप्टर मिले जिसकी वजह से हम 500 से अधिक लोगों की जान बचा पाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील राज्य है। हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। उन्होंने कहा कि उतराखंड को ऊर्जा प्रदेश के रूप में अग्रणी राज्य बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने आरके सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश के लिए पूजनीय राज्य है। इस राज्य का अलग महत्व है। श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए जो हो सकता है, सब किया जायेगा।

आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया गया। इसके लिए उन्होंने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। आपदा प्रभावितों के लिए दी गई इस सहायता के लिए उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सीएसआर के अंतर्गत 7 पॉवर पीएसयू द्वारा संकलित कुल 22.5 करोड़ रू की धनराशि का जो चेक प्रदान किया गया। उसमें एनटीपीसी द्वारा 8 करोड़ रूपये, आरईसी द्वारा 5 करोड़ रूपये., पीएफसी द्वारा 4 करोड़ रूपये, पीजीसीआईएल द्वारा 3.5 करोड़ रूपये, एनएचपीसी द्वारा 1 करोड़ रूपये टीएचडीसी द्वारा 0.5 करोड़ रूपये एवं एसजीवीएन द्वारा 0.5 करोड़ रूपये की धनराशि का सहयोग प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, एसए मुरुगेशन एवं अपर सचिव सोनिका भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...