Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्थानीय उत्पादों को आधुनिक बाजार की सौगात है रानीपोखरी में बना ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

स्थानीय उत्पादों को आधुनिक बाजार की सौगात है रानीपोखरी में बना ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इसमें 161.47 लाख रुपये की लागत से उत्तरा स्टेट इम्पोरियम का निर्माण, 138 लाख की लागत से ग्रामीण हाट बाजार का पुनरुद्धार कार्य किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत समूहों को अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम के निर्माण से लोगों को अपने स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार मिल गया है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जहां लोगों की अजीविका में वृद्धि होगी, वहीं उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पुरूषों के साथ महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। कोरोना काल में हमारी बहनों को कार्य करने में अनेक बाधाएं आई। उनकी समस्याओं को कम करने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों एवं संगठनों को 119 करोड़ रूपये का राहत पैकेज दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि ग्रामसभा डांडी में झीलवाला नहर को भूमिगत एवं सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। घमंडपुर-जीवनवाला के मध्य पुल का निर्माण किया जाएगा। सौड़ा सिरोली में आंतरिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो को अपग्रेड किया जाएगा। ग्राम पंचायत कुडियाल में प्रकाश पंत मार्ग से थानो भोगपुर तक 2 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रांतर्गत धर्मेंद्र रावत के पोल्ट्री फार्म में आग लगने से हुई क्षति का आकलन कर उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम के निर्माण से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। इस व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ’उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम इसके लिए अच्छा प्लेटफॉर्म साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों एवं संगठनों से जुड़ी माताओं एवं बहनों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की कोशिश हो रही है। कोरोना काल में हर क्षेत्र में लोगों को राहत देने के प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री करन बोरा, बृज भूषण गैरोला, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री नितिका खंडेलवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...