Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय

पूरे देश में गोवर्धन पूजा का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...