Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में किया भव्य रोड-शो, बोले लुटेरों और भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

सीएम धामी ने दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में किया भव्य रोड-शो, बोले लुटेरों और भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड-शो में जनता का भारी उत्साह और समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है। पिछले 10 वर्षों से आम आदमी पार्टी ने केवल ढोंग और झूठ की राजनीति की है, जबकि भाजपा ने हमेशा विकास और जनता की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन दिल्ली को सशक्त, समृद्ध व विकसित बनाने के लिए इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही जिताएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ इसलिए दिल्ली की जनता को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यहां पर नाकारी और भ्रष्ट सरकार है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को झाड़ू वालों और कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आना है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में उन लोगों का समर्थन किया जो फिर से धारा 370 को लागू करना चाहते हैं और अलगाववाद, पत्थरबाजों, आतंकियों का समर्थन करते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles