Home उत्तराखंड न्यूज़ 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर, उधम सिंह नगर स्थित एक निजी होटल में वसुन्धरा दीप न्यूज द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के मेधावी छात्र - छात्राओं (10वीं - 12वीं) को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार देकर सम्मानित किया, एवं कोरोना काल के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, ये छात्र आने वाले समय में उत्तराखंड एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे, वसुन्धरा दीप न्यूज द्वारा समाज से जुड़ी खबरों के साथ सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं, जो की सराहनीय है। उन्होंने कहा मेहनत कर शिखर में पहुंचने वाले लोगों के साथ परिवार रिश्तेदारों एवं समाज का नाम जुड़ जाता है, उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, उन्होंने कहा समय बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग करना ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा। आज लोगों की उम्मीद देश के युवाओं से है, उन्होंने कहा आप हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करें, अपना हर पल हर क्षण अपने सपनों को समर्पित करें एवं अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा शून्य से शिखर तक जाने की यात्रा है वह सभी के लिए प्रेरणादायक हैं, उन्होंने कहा किच्छा में एम्स की शाखा खुल जाने से आसपास की जनता को इलाज में आने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा हमारी सरकार सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है, जल्द ही है रुद्रपुर क्षेत्र में बाईपास बनाया जाएगा, एवं गदरपुर में बाईपास जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने पर कार्य कर रही है, वहीं चार धाम परियोजना के अंतर्गत अब पहाड़ों की यात्रा भी सुगम एवं सुरक्षित है, उन्होंने कहा जल्द ही रुद्रपुर से कैलाश मानसरोवर तक की सड़क भी बनकर तैयार हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमने भी संकल्प लिया है कि हम आने वाले समय में उत्तराखंड को नशा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे। उन्होंने कहा हमने टीबी मुक्त उत्तराखंड का संकल्प लेते हुए टीबी के मरीज को गोद लेने का फैसला किया है, जिससे उसकी खुराक दवा पानी का खर्चा हम उठाएंगे। उन्होंने कहा यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एस.टी.एफ. द्वारा एवं अन्य राज्यों से भी गिरफ्तारी की जा रही है, युवाशक्ति के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी, उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने कहा कैबिनेट में समूह-ग एवं अन्य पदों हेतु पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित कराए जाने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...