Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक दास मानसिकता एवं गुलामी के प्रतीकों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। उत्तराखंड के प्रति उनका लगाव सर्वविदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभायें देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने में उत्तराखंड का भी योगदान है। रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के प्रयासों के सदृश हम संकल्पबद्धता के साथ इस दिशा में सहयोगी बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का भी कार्य किया है। देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं तथा सैनिकों की समस्याओं से परिचित रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, अद्वेत काला, रतन शाह, अनन्त विजय, अतुल विश्नोही के साथ एस.पी.कोचर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद तरूण विजय ने किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ बड़ी संख्या में सभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...