Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चंपावत से उप चुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी, कैलाश गहतोड़ी जल्द ही दे सकते हैं इस्तीफा
उत्तराखंड न्यूज़

चंपावत से उप चुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी, कैलाश गहतोड़ी जल्द ही दे सकते हैं इस्तीफा

सीएम पुष्ककर सिंह धामी विधानसभा का उप चुनाव चंपावत से लड़ सकते हैं। सबसे पहले चंपाचत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कही थी इसलिए अब कयास लगाये जा रहे हैं कि सीएम धामी यहीं से ही अपना उप चुनाव लड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी को छः महीने के अंदर ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना है। भले ही अभी पदभार ग्रहण किये हुए उन्हें कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन वह चुनाव जीतकर जल्दी से जल्दी विधानसभा पहुंचना चाहते हैं।

पार्टी की ओर से भी उन्हें चंपावत से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिल गई है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए सीट छोडने का ऐलान किया था।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि न तो सीएम धामी की ओर से की गई है और न ही विधायक ने इस बात की मुहर लगाई है।

लेकिन जिस प्रकार से इंटरनेट मीडिया में खबरें आ रही है उससे तो यही लगता है कि सीएम चंपावत से ही अपना उप चुनाव लड़ सकते हैं।

चंपावत से उप चुनाव लड़ने का एक कारण यह भी हो सकता है कि यह सीट सीएम धामी की खटीमा से लगी हुई है।

दूसरा सीएम धामी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले हैं और यहां पर पिथौरागढ़ के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी बताई जा रही है। इसलिए यह सीट सीएम धामी के लिए सुरक्षित मानी जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...