Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने औपचारिक रूप से पदभार संभाला, पार्टी के कई नेता रहे मौजूद
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने औपचारिक रूप से पदभार संभाला, पार्टी के कई नेता रहे मौजूद

कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून के कांग्रेस भवन में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, विधान सभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित पार्टी तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर फूल माला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए जिसमें पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह, पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, विपक्ष के उप नेता भुवन कापड़ी आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...