Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री धामी “विकास के साक्षी” कार्यक्रम के लिए पौड़ी पहुंचे, क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

मुख्यमंत्री धामी “विकास के साक्षी” कार्यक्रम के लिए पौड़ी पहुंचे, क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय में नवीन कलेक्ट्रेट भवन समेत 100 करोड़ से अधिक विभिन्न विकास योजनओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके अलावा कोला-पातल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना तथा विकास भवन परिसर में जिला योजना के अंतर्गत अर्थ एवं संख्या विभाग हेतु अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान महालक्ष्मी किट का वितरण किया और विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़े सीएलएफ को 5-5 लाख के चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार त्वरित गति से समाधान के फार्मूले पर काम कर रही है। बीते चार महीनों में प्रदेश सरकार ने 500 से ज्यादा घोषणाएं की है और अधिकतर के शासनादेश जारी हो गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति को लागू किया है जिसके जरिये प्रदेश के युवा और होनहार खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं उपनल कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी जिसका निस्तारण कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में दी जाने वाली सब्सिडी को भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2025 तक उत्तराखंड को शीर्ष तक पहुंचाया जाए जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा

रामलीला मैदान में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के कालागढ़ क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने तथा श्रीनगर में पानी के मीटर लगाने वाले लोगों को जल जीवन मिशन के तहत 20 हजार लीटर पानी फ्री में देने, कोटद्वार में डायलिसिस सेंटर का नाम स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी देवी के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने पौड़ी नगर को हेली सेवा से जोड़ने के लिए काम करने की बात कही।

शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय में नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत लागत 691.81 लाख का विधिवत लोकार्पण किया। वहीं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय चिकित्सालय पौड़ी में 12 चिकित्सा अधिकारियों हेतु ट्रोजिट हॉस्टल के भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत धनराशि रूपये 328.59 लाख, कोला-पातल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत धनराशि रूपये 2908.55 लाख तथा विकास भवन परिसर में जिला योजना के अंतर्गत रूपये 87.92 लाख की लागत से अर्थ एवं संख्या विभाग हेतु अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत रूपये 740 लाख की लागत से विकास खंड कोट में वडडा-चमना (अनुसूचित जाति ग्राम) बुरासी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं पक्कीकरण कार्य तथा रूपये 1161.32 लाख की लागत से मरचुला-सराईखेत-बैजरो-पोखरा-सतपुली-बाँघाट-घंडियाल- कांसखेत-पौड़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य एवं रूपये 650 लाख की लागत से पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्य तथा रूपये 342.15 लाख लागत की राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड कोट में कार्यालय भवन के नव निर्माण कार्य एवं राज्य योजना के अंतर्गत रूपये 2229.47 लाख की लागत से महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के कार्य तथा रूपये 1736.28 लाख की लागत से एनआरडीडब्ल्यूपी व जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सबदरखाल कादेखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुकेश कोहली, विधायक दलीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष यशपाल बेनाम समेत बड़ी तादात में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...