Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बिल्डिंग न्यू उत्तराखंड कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, राज्य के विकास की सामूहिक यात्रा में सभी सहयोगी बने
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

बिल्डिंग न्यू उत्तराखंड कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, राज्य के विकास की सामूहिक यात्रा में सभी सहयोगी बने

मुख्यमंत्री आवास में  बिल्डिंग न्यू उत्तराखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य है। हमारे प्रदेश की देश के अग्रणीय राज्यों में पहचान बने इसके लिए हम निरन्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी विभागों का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य हित में उनके द्वारा 500 से अधिक घोषणायें की हैं तथा उनके क्रियान्वयन की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसम्बर को देहरादून आयेंगे। यहां पर वे लगभग 32 हजार करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से मर्म और कर्म का भाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के साथ ही संतुष्टि के भाव के साथ राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रयास किये जा रहे हैं। जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन का हमारा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि निजि स्कूलों के बजाय लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षण हेतु भेजने के लिए प्रेरित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकना हमारे लिए चुनौती है, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी व स्वरोगार के अवसर पैदा कर हम इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। इसके लिए रोजगार मेलों का आयोजन कर ऋण वितरण सहित अन्य स्वीकृतियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण हम सबकी भावनाओं का केन्द्र है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ने के लिये हमारे प्रयास जारी है। राज्य में 24 हजार पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया हैं। शिक्षकों कार्मिकों के साथ ही पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों के हित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर इस सम्बन्ध में देशकाल परिस्थिति के अनुसार सभी संबंधित विषय पर विचार-विमर्श कर इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मध्य परिसम्पितियों के निस्तारण में सहयोग के लिये उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि पिछले 21 सालों से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी परंतु समाधान तक नहीं पहुंच पा रही थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...