Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए पोखड़ा पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, 74 शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए पोखड़ा पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, 74 शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आज शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए विकासखंड पोखड़ा पहुंचे। इसमें उन्होंने बतौर मुख्य अथिति के रूप में शिरकत कर, वीर सैनिकों के आंगन से पवित्र मिट्टी कलश को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वीर सैनिक शहीद के परिजनों को ताम्रपत्र भेंट करते हुए, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विकासखंड पोखड़ा, बीरोंखाल, एकेश्वर तथा नैनीडांडा के 74 शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने लाभार्थी को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक भी वितरित किये। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी कैडेट्स तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडाउन के साज-सज्जा व फर्नीचर के लिए 10 लाख देने की घोषणा की है। इस दौरान उनके आगमन पर छोलिया नृत्य, स्कूली बच्चों, व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत गाकर भव्य स्वागत किया गया।

पर्यटन मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शहीद सम्मान यात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है, उसका समापन 7 दिसंबर को देहरादून में किया जाएगा। देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी शहीद सैनिकों के नाम अंकित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचवां धाम सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर देहरादून ले जाया जा रहा है। राज्य सरकार ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा पूरे राज्य में आयोजित हो रही है और जल्द ही सैन्य धाम का कार्य प्रारम्भ कर भव्य रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडाउन ओम प्रकाश फर्स्वाण ने बताया कि चारधाम के अलावा देहरादून में पांचवां सैन्य धाम बनाया जाएगा। प्रदेश भर में शहीदों के आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर सैन्य धाम में उपयोग की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सैन्य धाम बनाने हेतु सरकार द्वारा बेहतर फैसला लिया गया है। कहा कि शहीदों को शहादत को हम भूल नही सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों व छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर इस ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीती देवी, ग्राम प्रधान राजपाल रावत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, प्राचार्य महाविद्यालय पोखड़ा डॉ लवली रानी, सी एम ओ प्रवीन कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी पोखड़ा ओम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी वीरोखाल नरेश चन्द्र सुयाल, एसडीओ मुकेश कुमार सहित शहीदों के परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...