मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को देश के संविधान, जनजाति समाज, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान बताया है। उन्होंने इसे राष्ट्रपति तथा देश का अपमान बताते हुए कहा कि यह कृत्य घोर निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाय कम है।
सीएम धामी ने आगे कहा कि अधीर रंजन की टिप्पणी में कोंग्रेसी सोच नजर आती है। जिन्होंने हमेशा आदिवासी व मातृशक्ति को केवल वोट बैंक की तरह ही समझा।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व बीजेपी महिलाओ का सम्मान करती है। और ये ही कारण है कि आज देश की महामहीम आदिवासी समुदाय से है।


Leave a comment