Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। आज मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। राज्य के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी तथा नैनीताल में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं, गंगोत्री हाईवे सुबह बंदरकोट में मलबा आने से बंद हो गया। सीमा सड़क संगठन की टीम और आलवेदर निर्माण कंपनी युद्ध स्तर पर राजमार्ग को खोलने में जुटी है। लेकिन, पहाड़ी से लगातार होते भूस्खलन के कारण राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य भी रोकना पड़ा।

मौसम विभाग ने सभी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को सावधान रहने को कहा गया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि आवागमन के दौरान सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पक्की हुई फसल व सब्जियों को काटकर सुरक्षित स्थानों में रख दें। जिससे कि बारिश के कारण फसल को कम से कम नुकसान हो।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...