Home उत्तराखंड न्यूज़ पैठानी के बडेथ गांव में मां के सामने ही बच्चे को उठा ले गया गुलदार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पैठानी के बडेथ गांव में मां के सामने ही बच्चे को उठा ले गया गुलदार

पैठानी के बड़ेथ गांव में मां के सामने ही बच्चे को उठा ले गया गुलदार। पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल मे मिला आधा खाया हुआ शव।

पौड़ी के इस गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही रही है। जहां मां के सामने ही बच्चे को गुलदार उठा ले गया। घटना जनपद पौड़ी गढ़वाल  पैठाणी के बड़ेथ गांव में कल शाम मां के सामने ही तीन बहनों के इकलौते भाई 5 वर्षीय आर्यन रावत को घात लगा कर बैठा गुलदार उठा ले गया मां के सामने ही इस घटना के बाद बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया घटना कल शाम लगभग 8:00 बजे की है।

बड़ेथ गांव के ध्यान सिंह का पोता लाल सिंह का इकलौता पुत्र था  5 वर्षीय आर्यन रावत अपने मां के पीछे गौशाला में जा रहा था तभी यह घटना घट गई ग्रामीणों के द्वारा शोर भी मचाया गया लेकिन गांव में लाइट ना होने के कारण गुलदार अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे को जंगल में ले गया रात भर ग्रामीणों के द्वारा टॉर्च से बच्चे की खोजबीन की जाती रही लेकिन धुंध और बिजली ना होने के कारण ग्रामीण भी जंगल में जाने की हिम्मत नहीं उठा पाए वहीं घटना के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस के द्वारा सर्चिंग भी की गई लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं लगा पाए वहीं घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है।

 

सुबह के वक्त वन विभाग और पुलिस कर्मियों को जंगल में बच्चे का आधा खाया शव बरामद हुआ इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है ग्रामीणों का आरोप है इससे पहले भी तीन अन्य घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी हैं कुछ दिनों पहले ही भालू के द्वारा एक महिला को गंभीर घायल कर दिया गया था उसके कुछ दिनों पश्चात ही शादी से घर आ रहे एक वृद्ध को भी भालू के द्वारा हमला कर घायल करने की घटना हो चुकी थी।

वहीं इस घटना से पहले गुलदार पिछले 1 हफ्ते से पैठाणी क्षेत्र में सुबह शाम टहल रहा था। लेकिन उसके बावजूद भी वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कोई पिंजरा या कोई जतन नहीं किया गया वही गमीणों का आरोप है कि बिजली न होने के कारण भी गुलदार के द्वारा अंधेरे का फायदा उठाया गया क्षेत्र में यदि बिजली होती तो यह घटना नहीं घटती वहीं क्षेत्रीय विधायक और मंत्री धन सिह रावत को रात को ही घटना की जानकारी मिल गई थी जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और जिला अधिकारी को फोन पर घटना की जानकारी ली गई मंत्री धन सिंह रावत ने सख्त लहजे में वन विभाग की लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाने को निर्देश दिए मंत्री ने कहा  यदि आवश्यकता है तो गुलदार को मारने के लिए विभाग से स्वीकृति ली जाए लेकिन जल्द से जल्द यदि गुलदार नहीं पकड़ा गया तो परिणाम गंभीर होंगे ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...