Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता को बताया महत्वपूर्ण स्तंभ
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम धामी ने लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता को बताया महत्वपूर्ण स्तंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए एवं आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए, मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे राज्य में इसी प्रकार की पत्रकारिता रही है।

पत्रकार अधिवेशन में मुख्यमंत्री सीएम धामी ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही है, प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊधमसिंह नगर में एम्स की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 सालों से चारधाम यात्रा बाधित थी लिहाज़ा इस साल यह यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा बनेगी, इस बार हमारी कल्पना से भी अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन सरकार के स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...