Tuesday , 8 September 2026
Home Top-Special सीएम धामी पहुंचे नैनीताल, नीम करौली बाबा के किये दर्शन
Top-Specialउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

सीएम धामी पहुंचे नैनीताल, नीम करौली बाबा के किये दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन (रविवार) को नैनीताल क्लब मैं सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुचकर बाबा नीब करोरी महराज जी के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

सीएम धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कहीं। इसके उपरांत सुबह 11:22 बजे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।

 

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक सरिता आर्य,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला पाधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय,ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी,अनिल कपूर डब्लू , भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एव भक्तो जनो की भारी जन समूह उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...