Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल 10 जिलों से गुजरकर 658 किमी का सफर तय करेगी अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज-2026, 80 साइकिलिस्ट लेंगे हिस्सा
नैनीताल

10 जिलों से गुजरकर 658 किमी का सफर तय करेगी अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज-2026, 80 साइकिलिस्ट लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुक्तेश्वर स्थित सुकमा रिजॉर्ट में भव्य गाला डिनर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे साइकिलिस्टों का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 जैसी प्रतियोगिताएं प्रदेश के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रही हैं। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के 10 जनपदों से होकर कुल 658 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताएं नहीं हैं, बल्कि राज्य की संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम भी हैं।

धामी ने कहा कि प्रतियोगिता में देश-विदेश से आने वाले साइकिलिस्टों और पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, रीति-रिवाजों और स्थानीय परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही हिमालयी घाटियों, प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से भी दुनिया परिचित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। इससे ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज जैसे आयोजन प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे राज्य की पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा और अधिक पर्यटक उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे।

कार्यक्रम में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 80 साइकिलिस्टों, अतिथियों और आयोजन से जुड़े लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान संकल्प ग्रुप, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति खुरपाताल और नई दिशाएं नैनीताल के सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक प्रेमगाथा राजुला-मालूशाही पर आधारित लोकनृत्य विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रेम, समर्पण, संघर्ष और विरह की भावनाओं को जीवंत किया। इसके अलावा ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर छपेली लोकनृत्य की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केएमवीएन प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

10 जिलों से गुजरकर 658 किमी का सफर तय करेगी अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के...

5000 किलोमीटर तक की उड़ान भरकर उत्तराखंड पहुंचे सुर्खाब, कोसी बैराज और हाथीडगर जलाशय में बढ़ी रौनक

उत्तराखंड में सर्दियों की दस्तक के साथ ही विदेशी प्रवासी पक्षियों का...

नैनीताल जू के वन विभाग कार्यालय में लगी आग, 15 साल पुराने अहम दस्तावेज जले

नैनीताल चिड़ियाघर क्षेत्र स्थित वन विभाग के डिवीजन कार्यालय में गुरुवार सुबह...