Home अतुल्य उत्तराखंड रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में मनाई जा रही है दीपावली, सीएम धामी ने हरकीपैड़ी में दीपोत्सव व विशेष आरती में लिया हिस्सा
अतुल्य उत्तराखंडताज़ा ख़बरहरिद्वार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में मनाई जा रही है दीपावली, सीएम धामी ने हरकीपैड़ी में दीपोत्सव व विशेष आरती में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों की मौजूदगी में आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। आज 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है और रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। हम सब लोगों के लिए यह बड़े हर्ष की बात है।

इस शुभ मौके पर आज पूरे देश में दीपावली मनाई जा रही है लोगों ने खुशी मनाते हुए अपने घरों को दिये जलाये और पटाके फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में श्रीराम लला विग्रह के दिव्य, भव्य, नव्य मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन एवं गौरवशाली शुभ अवसर पर विशेष रामनाम ध्वजा से सजे हुये हरकीपैड़ी में आयोजित दीपोत्सव व विशेष आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने हरकीपैड़ी पहुंचकर बजाओ ढोल स्वागत में मेरे भगवान आये हैं….., मंगल भवन अमंगल हारी, अयोध्या आये मेरे प्यारे राम बोलो जै-जै श्रीराम आदि श्रीराम भजनों के बीच देश तथा प्रदेश की समृद्धि की कामना करते हुये पूजा-अर्चना तथा विशेष आरती की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैसे ही दीपोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करना प्रारम्भ किया, देखते ही देखते पूरी हरकीपैड़ी हजारों दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी तथा सभी दिशायें पटाखों की ध्वनि तथा जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गयी।
हरकीपैड़ी की दीपोत्सव तथा विशेष आरती की यह छटा देखकर श्रद्धालु तथा उपस्थित जन-समूह अपने आपको इस अप्रतिम क्षण का साक्षी मानकर धन्य तथा सौभाग्यशाली समझ रहे थे।

दीपोत्सव तथा विशेष आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रीगंगा सभा द्वारा किया गया। महामंत्री श्रीगंगा सभा श्री तन्मय वशिष्ठ तथा पदाधिकारियों ने हरकीपैड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिवादन किया तथा आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, उज्ज्वल पण्डित, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, आशू चौधरी, संजय चोपड़ा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, साधू-सन्त, श्रद्धालुजन सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

हरिद्वार: 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, दूसरे ड्रोन से मिली सफलता

हरिद्वार में अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए आईआईटी रुड़की से मंगाया गया...

फिल्म शूटिंग से उत्तराखंड में आया 1,759 करोड़ का निवेश

उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब फिल्मों के पर्दे तक ही सीमित नहीं...

जेल से जमानत पर छूटते ही थाने के गेट पर बनाई रील, पुलिस ने फिर पकड़ा; शांतिभंग में चालान

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में जेल से जमानत पर बाहर आए...