यूकेएसएसएससी के बाद अब विधानसभा में नियुक्तियों का मुद्दा गरमा गया है इससे न केवल राज्य बल्कि देश में भी इस बात की खूब चर्चा हो रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एक्शन में दिख रहे हैं। सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को पत्र लिखकर निवेदन किया है की विधान सभा में हुई नियुक्तियां की जांच हो और गलत पाए जाने पर नियुक्तियों को रद्द किया जाए।
सीएम धामी ने यह भी कहा है कि आगे की नियुक्तियों के लिए पारदर्शिता लाई जाए। इसके बाद अब सबकी निगाहें विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर टिकी हैं कि वह इस बात पर क्या कार्रवाई करती हैं। इससे पहले सीएम धामी ने 2015 में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती पर भी विजलेंस द्वारा जांच बिठा दी है।
इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का मामला दिल्ली में उठाकर केंद्र सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की थी। पार्टी ने युवाओं से अपील की थी कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ सामने आयें।


Leave a comment