Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड के मदरसों का होगा सर्वे
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड के मदरसों का होगा सर्वे

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड ने भी मदरसों का सर्वे कराने का निर्णय लिया जा रहा है। सीएम धामी ने एक बयान में कहा कि मदरसों के सर्वे की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मदरसों के बारे में कई बातें सामने आ रही है इसलिए यह जरूरी है कि इन मदरसों का सर्वे किया जाए जिससे कि सही स्थिति सामने आ सके।

अभी कुछ पहले ही उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने वक्फ बोर्ड की अवैध संपतियों को हटाने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जो गैर पंजीकृत मदरसे हैं उनको यूपी की तरह ढहाया जाना चाहिए। जिससे कि लोगों को आगे कुछ सीख मिले और लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से बचेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की जांच की बात कही है, साथ ही बोर्ड मदरसों के सर्वे बात भी कह रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में भी मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं, इसलिए उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की आवश्यकता है।

गौरतलब रहे कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं जबकि मदरसा बोर्ड के अधीन 419 हैं और इन सभी मदरसों को सरकारी सहायता मिलती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...