Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशी

नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक

सीएम धामी ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर हल्द्वानी या नैनीताल शहर के हालात खराब नहीं होने चाहिए, जो भी इस तरह की हरकतों में शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक
धामी बोले पीड़िता को मिलेगी पूरी सुरक्षा  
नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में पैरामिलिट्री लगाई गई
नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल है। आरोपी की उम्र करीब 65 साल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ से लौटते ही देहरादून में नैनीताल के ताजा हालात पर बैठक की।
बैठक में पुलिस और शासन के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ नैनीताल जिले के डीएम और एसएसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सीएम धामी ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर हल्द्वानी या नैनीताल शहर के हालात खराब नहीं होने चाहिए, जो भी इस तरह की हरकतों में शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बैठक में मौजूद उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के अधिकारियों के अलावा कुमाऊं कमिश्नर और कुमाऊं आईजी रिद्धिमा अग्रवाल भी मौजूद थी। बैठक में सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हालत पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए। साथ ही पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका बात का विशेष ध्यान रखा जाए। नैनीताल जिले में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों से नैनीताल के इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भी मांगी है। नैनीताल ने अलावा उधम सिंह नगर भी इस तरह के एक वारदात हुई है। सीएम धामी ने कहा कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पीड़ित और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। साथ ही जो लोग सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएम धामी ने सभी जिलों में सख्ती के साथ वेरिफिकेशन अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो लोग ऐसी घटनाओं से समय में मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ भी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
बता दें कि नैनीताल में 30 अप्रैल को 65 साल के मो उस्मान पर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद ही लोगों की गुस्सा भड़क गया। कुछ लोगों ने न सिर्फ दुकानों में तोड़फोड़ की, बल्कि कोतवाली को भी घेरा। इसके अलाव कल एक मई को इस घटना के विरोध में नैनीताल शहर बंद भी रहा, जिससे पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...