Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल में आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जारी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

नैनीताल में आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जारी

एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। आईजी कार्यालय से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। दुष्कर्म की घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। एडीएम प्रशासन विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मस्जिद के पास फोर्स तैनात है।

नैनीताल में आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जारी
आईजी कार्यालय के सामने किया हनुमान चालीसा का पाठ
नैनीताल। बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद तीसरे दिन भी लोगों में आक्रोश बना हुआ हैं। शहरभर में आक्रोशित लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्यालय जाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हालत को नियंत्रण में रखने के लिए नैनीताल के माल रोड पर एसएसबी तैनात है। एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। आईजी कार्यालय से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। दुष्कर्म की घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। एडीएम प्रशासन विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मस्जिद के पास फोर्स तैनात है। पीपुल्स फोरम से जुड़े लोगों ने महिलाओं के साथ नैनीताल के दांठ पर धरना दिया और जमकर नारेबाजे की। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल भी धरने पर पहुंची। उन्होंने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि घटना से सभी स्तब्ध और दुखी हैं, लेकिन मारपीट और तोड़फोड़ जायज नहीं है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...