सीएम ने बागेश्वर बस डिपो का किया उद्घाटन, 19 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

सीएम ने बागेश्वर बस डिपो का किया उद्घाटन, 19 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

सीएम धामी ने बागेश्वर में बस डिपो का उद्घाटन किया और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही बागेश्वर में विधानसभा में 2198.30 लाख के 19 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 1463.29 लाख लागत से निर्मित 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 735.01 लाख की धनराशि के 6 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की व मंदिर से नुर्माइखेत पुल व नवनिर्मित बागनाथ धर्मशाला एवं पुनर्निर्माण भैरव मंदिर का लोकार्पण किया। बिलौना बस डिपो में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा में 2198.30 लाख के 19 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 1463.29 लाख लागत से निर्मित 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 735.01 लाख की धनराशि के 6 विकास कार्यों का शिलान्यास किया व बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने बैजनाथ मेला डुंगरी हैलीपेड विस्तारीकरण की घोषणा की तथा काफलीगैर में डिग्री कॉलेज प्रारम्भ करने व वर्तमान शिक्षा सत्र 2022-23 से कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्त क्वौराली का प्रान्तीकरण एवं उच्चीकरण, पालडी से जैनकरास मोटर मार्ग एवं गुरना से नैनीउडियार मोटर मार्ग का डामरीकरणके साथ ही कपकोट चन्द्र सिंह शाही महाविद्यालय में एम.ए., इतिहास, राजनैतिक शास्त्र, समाज शास्त्र, बीएससी के सभी पद तथा बी.ए. में भूगोल पद सहित, कपकोट में बस स्टेशन व 2 टैक्सी स्टेण्ड निर्माण की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर बस डिपो के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के लोगों को बधाई दी, उन्होंने कहा बागेश्वर डिपो की शुरुआत से समस्त बस सेवायें बागेश्वर से प्रारम्भ होकर बागेश्वर पर ही आकर समाप्त होंगी। उन्होंने कहा इन सेवाओं हेतु 21 बसों को बागेश्वर डिपो में सम्मिलित किया जा रहा है। आज तक उत्तराखंड परिवहन निगम 18 बस डिपो के माध्यम से अब इसमें बागेश्वर डिपो के जुड़ जाने से कुल 19 डिपो के माध्यम से अपने 1275 बस बेड़ों के साथ जनता को यातायात की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा बागेश्वर जनपद का स्वतंत्रता संग्राम में भी बड़ा योगदान रहा है। बागेश्वर बस डीपो बन जाने से नये स्थानों को भी जोड़ा जायेगा, डिपो बनने से जहां बागेश्वर से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार बढ़ेगा वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंन्दन राम दास ने बागेश्वर बस स्टेशन को डिपो बनाये जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवहन विभाग द्वारा डिपो में वर्कशॉप के साथ ही चालक एवं परिचालकों के लिए यात्रियों के लिए विश्रामालय भी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से हमें 104 करोड़ की धनराशि पूर्व की प्राप्त हुई है जिससे हम पूर्व कार्मिकों का भुगतान कर रहे है। उन्होंने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री धामी की पहल पर परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा में 100 रोडवेज वाहन लगाये गये तथा 50 केएमओयू वाहन भी लगाये गये। रोडवेज के वाहनों से 4.50 करोड़ की धनराशि चारधाम यात्रा से प्राप्त हुए जिससे परिवहन विभाग को घाटे से उभरने में सहायता मिली।

सांसद अजय टम्टा ने सभी को बागेश्वर डिपो बनने की बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री हमारे बीच है व डिपो का शुभारम्भ कर रहे है। उन्होंने कहा बागेश्वर जिला अल्मोड़े से अलग होकर बना था लेकिन अब जिला व्यवस्थित हो गया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री लगातार जनपद व प्रदेश के विकास के लिए चिंतित है व आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने बताया कि टनकपुर चौखुटिया रेल लाइन के लिए भारत सरकार द्वारा 29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this