सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान निदेशक डॉ एचएस बवेजा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। बवेजा के खिलाफ कीवी फल पौध वितरण के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने, हल्दी-अदरक बीज वितरण में देरी करने, अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों के लिए स्वीकृति से अधिक धन खर्च करने जैसे आरोप हैं।
इस बारे में मिल रही शिकायतों को देखते हुए विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में तत्कालीन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से जांच कराई थी। इसके बाद फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई थी। बता दें कि बवेजा के खिलाफ हाईकोर्ट में भी मामला विचाराधीन है जिसकी सुनवाई कुछ दिन बाद ही होने वाली है।
भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे उद्यान निदेशक डॉ हरमिंदर सिंह बवेजा के खिलाफ अब विभागीय कर्मचारियों ने ही मोर्चा खोल दिया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कृषि सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि बवेजा ने विभाग में अव्यवस्थाएं फैल दी है, इन हालातों में उनके साथ काम करना संभव नहीं है।
इससे पहले भी डॉ हरमिंदर सिंह बवेजा पर कई आरोप लगे थे उद्यान विभाग में बीज खरीद और महोत्सवों के नाम पर पैसे की लूट के मामले में निदेशक हरमिंदर बवेजा सवालों के घेरे में थे। बवेजा के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी ने जांच बिठाई थी इसके अलावा उद्यान विभाग के करीब 2 दर्जन कर्मचारियों और अफसरों ने कृषि सचिव को पत्र लिखा था और कहा था कि बवेजा के साथ काम कर पाना मुमकिन नहीं।


Leave a comment