Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ UKPSC के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष बनने की चर्चाएं तेज
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

UKPSC के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष बनने की चर्चाएं तेज

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में डॉ राकेश कुमार करीब डेढ़ वर्ष तक अध्यक्ष रहे हैं। इस दौरान कई परीक्षा का उनके द्वारा सफल संचालन किया गया। परीक्षा आयोजन से लेकर आयोग की व्यवस्था सुधारने में उन्होंने अच्छे प्रयास किया। लेकिन कुछ परीक्षा के पेपर लीक ने आयोग की छवि खराब कर दी। तब जब पेपर लीक मामले की जांच के बीच आयोग के एक अफसर की भूमिका सामने आई तो अध्यक्ष समेत अन्य असहज हो गए। हालांकि अब व्यवस्था में काफी सुधार हो चुका है। लेकिन आयोग पर लगा दाग कभी धुल पायेगा, इसके प्रयास जारी हैं।

सरकार ने जिस तेजी और पारदर्शिता के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को समूह-ग की भर्तियां थमाई थी, उस हिसाब से भर्तियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालात ये हैं कि जिन भर्तियों के प्रस्तावों (अधियाचन) में आयोग ने कमियां निकालकर लौटाए थे, वह लौटकर नहीं आए।

समूह-ग की आखिरी भर्ती नवंबर में कनिष्ठ सहायक की निकली थी, जिसके बाद चार माह से आयोग कोई भर्ती नहीं निकाल पाया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक होने के बाद भर्तियों का अभियान चालू रखने के लिए धामी सरकार ने समूह-ग की 18 भर्तियों की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपी थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...