Home देश-विदेश पीएम मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, जानें एक घंटे तक उत्तराखंड पर क्या हुई बात
देश-विदेशउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पीएम मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, जानें एक घंटे तक उत्तराखंड पर क्या हुई बात

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहले दिल्ली दौरे पर पहुंचे हुए हैं। राष्ट्रपति भवन में उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के लिए 2 एयर एंबुलेन्स, गैरसैण में आपदा प्रबन्धन शोध संस्थान की स्थापना, आपदा प्रभावित गांवों का विस्थापन SDRF निधि के अंतर्गत किए जाने का आग्रह किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। प्रदेश की कमान संभालने के एक हफ्ते के भीतर राजधानी गए युवा सीएम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को उन्होंने कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी के साथ लंबी वार्ता की। यह बातचीत कितनी अहम रही इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिष्टाचार भेंट 15 मिनट के लिए तय थी लेकिन यह एक घंटे से ज्यादा चली।

नए सीएम ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, चार धाम और कांवड़ यात्रा के साथ-साथ राज्य के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में पीएम को जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम ने पीएम को केदारनाथ धाम आने और वहां दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों के शिलान्यास का भी न्योता दिया। इसके साथ-साथ कुमाऊं क्षेत्र के लिए एम्स और लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी दिलाने का अनुरोध किया।पीएम ने एक बार फिर कहा कि युवा नेतृत्व से उत्तराखंड का विकास तेजी से होगा।

लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना महत्वपूर्ण है। पीएम से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने शीघ्र क्रियान्वयन को केंद्र सरकार की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि 300 मेगावाट की इस परियोजना से यमुना नदी में जल उपलब्धता बढ़ेगी। खास बात यह है कि इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल भी लाभान्वित होंगे।

फिलहाल परियोजना को सभी मंजूरी मिल चुकी हैं। केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की स्वीकृति मिलना बाकी है। हरी झंडी मिलते ही परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

शनिवार को सीएम धामी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नरेंद्र सिंह तोमर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत ताबड़तोड़ कई मुलाकातें की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...