Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड की दिग्गज कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश पंचतत्व में विलीन… सीएम तीरथ ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड की दिग्गज कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश पंचतत्व में विलीन… सीएम तीरथ ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड की दिग्गज कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। “जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा” के नारों के साथ जन-जन ने अंतिम यात्रा के दौरान स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को नम आंखों से विदाई दी।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन से पार्टी के लोग स्तब्ध हैं। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर समीक्षा की थी। वह खटीमा से मसूरी तक सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने मीडिया से भी कहा था कि हरीश रावत, प्रीतम और वह मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगला चुनाव पार्टी सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ेगी। वह ऊर्जा से लबरेज थीं।

पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए वह दिल्ली आई थीं। उनके बेटे सुमित हृदयेश ने मीडिया को बताया कि उनकी मां ने तड़के चार बजे तक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म देखी थी। चार बजे उन्हें उल्टी हुई। बाद में उन्होंने अपने केयर टेकर से कहा था कि वह ठीक हैं। सुबह जल्दी उठा देना।

हालांकि वह फिर नहीं उठीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर राष्ट्रपति तक ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सुमित हृदयेश ने बताया कि करीब पांच घंटे तक मां प्रदेश प्रभारी के साथ बातें करती रहीं। उन्होंने डिनर भी देर से किया। उनके केयर टेकर ने सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह उठ नहीं सकी।

Image

(देर रात डॉ. इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर रुद्रपुर लाए जाने पर उमड़े लोग)

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर हल्द्वानी लाया जा गया। आज सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

करीब 47 सालों से राजनीति में सक्रिय हृदयेश हल्द्वानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह कांग्रेस विधायक थीं। अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं। कोरोना से ठीक होने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। रविवार रात 9.15 बजे उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचा। सुबह नौ बजे से लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

समय से पहले आ गया मॉनसून, उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...