Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से जंग अभी जारी है… उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा कर्फ्यू
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से जंग अभी जारी है… उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा कर्फ्यू

उत्तराखंड में कोरोना के केस काफी कम हो गए हैं, पर सरकार अभी किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने एक और सप्ताह के लिए कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडिया से इस बात की पुष्टि कर दी है। आज ही कुछ देर में एसओपी जारी कर दी जाएगा। ध्यान रहे कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है।

बताया जा रहा है कुछ कामकाज और सेवाओं को खोला जा रहा है। चारधाम यात्रा 15 जून से चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए शुरू की गई है। हालांकि इसमें शर्त यह है कि लोग अपने ही क्षेत्र के धाम का दर्शन कर पाएंगे।

इस तरह से चमोली के रहने वाले लोग भगवान बद्रीनाथ के दर्शन, रुद्रप्रयाग के लोग भगवान केदारनाथ के दर्शन और उत्तरकाशी के लोग गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर पाएंगे। इसके साथ ही लोगों को आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट भी लानी होगी।

जानें क्या होंगी रियायतें

1- हफ्ते में पहले की तरह तीन दिन बाजार खुलेंगे।
2- मिठाई की दुकानों को 5 दिन खोलने की अनुमति होगी।
3- शहरों में विक्रम और ऑटो चलने की अनुमति दे दी गई है।
4- राजस्व न्यायालय खोलने की भी अनुमति दी गई है।

एक दिन पहले यानी 13 जून को 24 घंटे के भीतर कोरोना के 263 नए मामले सामने आए थे। 7 लोगों की मौत हुई थी और ऐक्टिव केस की संख्या 4529 है। सैंपल पॉजिटिविटी 6.56 प्रतिशत था।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...