Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून काशीपुर में बनेगा इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, केंद्रीय मंत्री से मिले गणेश जोशी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

काशीपुर में बनेगा इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, केंद्रीय मंत्री से मिले गणेश जोशी

कोरोना से हालात सुधरते ही जहां एक तरफ कामकाज शुरू हो गया है तो वहीं सरकार के स्तर पर आगे की रूपरेखा भी तैयार की जाने लगी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के सीएम के साथ मंत्री गणेश जोशी भी दिल्ली के दौरे पर हैं। पढ़िए प्रदेश के विकास के लिए क्या-क्या बातें हुईं।

उत्तराखंड सरकार ने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में करीब 133 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर का प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली में केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय आईटी एवं संचार मंत्री जी से मुलाकात कर काशीपुर में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्ट (EMC 2.0) योजना के लिए सहयोग मांगा। साथ ही उत्तरकाशी के 107 गांवों को संचार सुविधाओं से जोड़ने का अनुरोध किया।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 170 करोड़ के निवेश का अनुमान है। काशीपुर में ईएमसी के निर्माण के बाद प्रदेश के 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध भी किया गया है।

कोरोना से जंग अभी जारी है… उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा कर्फ्यू

आपका बता दें कि उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेशी जोशी दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले हैं। उन्होंने बताया कि EMC 2.0 योजना को पूरा करने के लिए मंत्रालय के निर्देशानुसार एक एंकर यूनिट का निवेश प्रस्ताव अनिवार्य है। राज्य सरकार द्वारा नामित PIA – राज्य अवस्थापना एंव औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लिमिटेड (सिडकुल) द्वारा निवेश के लिए मंत्रालय व इन्वेस्ट इण्डिया के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। चूंकि इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर राज्य में नया क्षेत्र है। ऐसे में इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण, एक एंकर यूनिट के निवेश के लिए हमें भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सहयोग चाहिए।

कैबिनेट मंत्री द्वारा राज्य में IT क्षेत्र में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुविधा का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पूरे राज्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के कार्य को तेजी दिए जाने का भी आश्वासन दिया।

उत्तराखंड में पहाड़ के चलते कई तरह की सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। उत्तरकाशी जिले में 100 से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहां अभी दूरसंचार सेवाएं दूर की कौड़ी हैं। यहां इमर्जेंसी पड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी आपात सेवा या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी संपर्क नहीं हो पाता है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि सीमांत जनपद होने के नाते यहां बीएसएनएल के माध्यम से इस दिशा में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...