प्राइमरी स्कूलों को क्लब करने जा रही त्रिवेंद्र सरकार, पढ़िए CM रावत ने किन सुधारों की कही बात

प्राइमरी स्कूलों को क्लब करने जा रही त्रिवेंद्र सरकार, पढ़िए CM रावत ने किन सुधारों की कही बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अब तक के अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए बड़ी बात कही। अक्सर सड़कों के अभाव और डॉक्टरों के न होने के कारण मौत हो जाती है। सीएम ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि जब सरकार के पांच साल पूरे हों तब राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टरों की तैनाती हो।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसके लिए प्राइमरी स्तर के उन स्कूलों को क्लब किया जाएगा, जिनमें छात्रों की संख्या कम है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में पांच-पांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे और स्कूल वैन भी लगाई जाएगी।

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमने बीते चार वर्षों में कोशिश की कि भ्रष्टाचार मुक्त विकास हो क्योंकि पहले भ्रष्टाचार सिस्टम का हिस्सा बन गया था। करप्ट सिस्टम को हमने तोड़ने का प्रयास किया और मैं कह सकता हूं कि माफिया मुक्त सचिवालय उत्तराखंड बन चुका है। किसी की हिम्मत नहीं हो सकती है कि सचिवालय के अंदर कोई माफिया घुस जाए।

सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड की 99 प्रतिशत ग्रामसभाएं सड़कों से जोड़ दिए हैं। सड़क जाने का मतलब होता है कि विकास पहुंच रहा है। सबसे पहली प्राथमिकता हमारी गांव-गांव सड़क पहुंचाने की रही है, जिससे कष्ट में, दर्द में कोई भी अस्पताल पहुंच सके इस तरह की कोशिश हमने की है। जितना काम 17 सालों में हुआ था, 3 साल 10 महीने में लगभग हमने बराबर सड़कें बनाई हैं।

https://hillmail.in/bhaskar-khulbe-speech-in-hindi-in-nift-hyderabad/

रावत ने कहा कि डॉक्टर नहीं होते थे, बच्चे के जन्म के समय महिलाओं की मौत हो जाती थी। पहले 1034 डॉक्टर थे आज हमारे पास 2200 डॉक्टर हैं। 765 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। ढाई हजार नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। मैं चाहता हूं कि जिस दिन इस सरकार के पांच साल पूरे होंगे, कोई भी अस्पताल डॉक्टर विहीन नहीं रहेगा। इसके अलावा तड़ागताल में झील निर्माण और चौखुटिया में हवाई पट्टी का निर्माण भी सरकार करने जा रही है।

क्रिकेट टीम में चयन पर श्वेता वर्मा को बधाई

उधर, दक्षिण अफ्रीका के साथ 7 मार्च से शुरू हो रही एक दिवसीय पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की बेटी श्वेता वर्मा के चयन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘श्वेता बिटिया ने प्रदेश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूं।’

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this