Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग केदारनाथ यात्रा के लिए 25 मार्च से शुरू होंगे घोड़े खच्चर के लाइसेंस, पार्किंग स्थलों को किया जाएगा कंप्यूटराइज्ड
रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए 25 मार्च से शुरू होंगे घोड़े खच्चर के लाइसेंस, पार्किंग स्थलों को किया जाएगा कंप्यूटराइज्ड

इस साल की यात्रा को लेकर जिला कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में आगामी यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग ससमय यात्रा तैयारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। घोड़े खच्चर के मालिकों व हॉकरों का समय से पंजीकरण, पशु चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र व लाइसेंस बन सके, इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी को 25 मार्च से गांव-गांव में कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कहा कि 25 मार्च से गांव मे कैम्प हेतु रोस्टर बनाकर ग्रामीणों को ससमय सूचित भी किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि घोड़े खच्चरों के समय से लाइसेंस व पंजीकरण बनने से व्यवस्थित यात्रा संचालित की जा सकेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वर्ष 2020 व 2019 में बीमा कम्पनी द्वारा प्रदत्त मृत घोड़े खच्चर के क्लेम की राशि का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश सीवीओ को दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश सिंह नितवाल ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा घोड़े खच्चर का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रदत किये जाते है व तत्समय ही रैंडम ग्लैंडर की सैंपलिंग की जाएगी।

पार्किंग स्थलों को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा

इस बार यात्रा अवधि में यात्रियों को पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु प्रशासन के प्रयास से उल्लेखनीय कार्य किया किया है जिससे पार्किंग क्षमता में वृद्धि हुई है। सीतापुर पार्किंग में इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना वृद्वि हुई जिससे इस वर्ष अधिक वाहनों को पार्किंग की जगह मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पार्किंग स्थल में वृद्धि होने से यात्रियों को पार्किंग की पर्याप्त जगह मिलेगी व सड़कों पर वाहनों भी नहीं रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग का संचालन आधुनिक तरीके से किया जा सके, इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग स्थलों के कंप्यूटराइज्ड होने से गाड़ियों को समुचित व निश्चित समय के लिए पार्किंग की जगह मिलेगी व राजस्व में भी वृद्धि होगी।

इस साल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद

चारधाम परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ मोटर मार्ग का कार्य पूर्ण होने की कगार पर है, सड़कों की उन्नत स्थिति व कोरोना महामारी के गिरते ग्राफ के कारण इस वर्ष यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होने की प्रबल सम्भावना है। यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से सफाई व्यवस्था को बनाए रखना अतिआवश्यक है यात्रा अवधि में यात्रा मार्गो व पड़ावों पर स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर व पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जाएगी। नोडल अधिकारी का कार्य सम्पूर्ण स्वच्छता का अनुश्रवण करना व सुपरवाइजर के अधीन पर्यावरण मित्रों के कार्यों का अनुश्रवण करना होगा। जिलाधिकारी ने स्वच्छता हेतु कार्य योजना तैयार करने के लिए अपर मुख्य अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि को नामित किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles