Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून स्वरोजगार योजना पर ऐक्शन मोड में CM त्रिवेंद्र, युवक के ट्वीट पर 2 मिनट में जारी किया आदेश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

स्वरोजगार योजना पर ऐक्शन मोड में CM त्रिवेंद्र, युवक के ट्वीट पर 2 मिनट में जारी किया आदेश

trivendra singh rawat donate five month salary in cheif minister relief fund

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के साथ ही लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में भी बढ़ रही है। लॉकडाउन में कामकाज बंद होने के बाद जब बड़ी संख्या में प्रवासी लोग अपने गांव लौटने लगे तो सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने की पहल की। सरकार किस तेजी से काम कर रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार 30 मई को एक युवक ने अपना छोटा सा कारोबार शुरू करने के लिए मदद मांगी तो उसे महज 2 मिनट में न सिर्फ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जवाब मिला बल्कि आदेश भी जारी कर दिया गया।

दरअसल, अजय लोहानी नाम के शख्स ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्वीट किया। उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंहा रावत को टैग करते हुए अपील की, ‘आदरणीय श्रीमान, मैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक डेयरी खोलना चाहता हूं। कृपया मुझे बैंक से लोन दिलाने में मेरी मदद करें।’ उन्होंने यह ट्वीट ठीक 1.12 मिनट पर किया था लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि इतनी जल्दी प्रदेश के मुखिया खुद उन्हें जवाब देंगे।

महज 2 मिनट के अंदर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजय लोहानी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को आवश्यक मदद और कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया। उत्तराखंड के लोगों की इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने एक ट्वीट कर सीएम के इस तरह फौरन ऐक्शन पर प्रसन्नता जताई।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कुशल और अकुशल दस्तकारों, हस्तशिल्पियों और बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत राष्ट्रीयकृत बैंकों, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और सहकारी बैंकों के माध्यम से लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी तरह केसी दूबे नाम के शख्स के मैनपुरी से आए एक ट्वीट पर सीएम रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखंड पुलिस और डीजी लॉ ऐंड ऑर्डर अशोक कुमार को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया।

केसी दूबे ने लिखा था, ‘महोदय, एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति अपना नाम मनोज दास बता रहा है, मैनपुरी में है। अपना पता मजखाली अल्मोड़ा बता रहा है। हो सके तो मदद करें।’ केसी दूबे ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। इस पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी है।

मनीष बिष्ट नाम के एक युवक ने सीएम को ट्वीट में टैग करते हुए कहा, उत्तराखंड सरकार ने हमें खाना और रहने के लिए होटल दिया। पहले दिन कुछ परेशानी थी लेकिन अब सुविधाएं बढ़ गई हैं। उत्तराखंड पुलिस को सलाम।

इस पर सीएम त्रिवेंद्र ने लिखा, हमारी सरकार की मंशा शुरू से रही है कि हम राज्य,नागरिकों एवं क्षेत्रों का विकास करें; लोगों की जिंदगी सुगम बनाएं, विरासत में मिली बिजली-सड़क-पानी-स्वास्थ्य-शिक्षा की समस्या हल कर, लोगों को रोजगार दें। मैं आश्वासन देता हूं कि हम ईमानदारी से सीमित संसाधनों में सभी प्रयास कर रहे हैं।

कुछ और ट्वीट भी देखिए…

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...