हिल-मेल फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को बांटे एन-95 मास्क

हिल-मेल फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को बांटे एन-95 मास्क

हिल-मेल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकांत से भेंटकर उन्हें 500 एन-95 मास्क भेंट किए। इसके अलावा पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को भी 500 एन-95 मास्क भेजे गए हैं।

कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से  उच्च गुणवत्ता वाले एन-95 मास्क का वितरण किया जा रहा है। हिल-मेल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकांत से भेंटकर उन्हें 500 एन-95 मास्क भेंट किए। इसके अलावा पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को भी 500 एन-95 मास्क भेजे गए हैं। एम्स ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकांत और पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने हिल-मेल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन कोरोना संक्रमण के समय में एक अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार इन एन-95 मास्क को उपलब्ध कराने में डीआरडीओ चेयरमैन के तकनीकी सलाहकार संजीव जोशी की अहम भूमिका रही है। हिल-मेल फाउंडेशन की टीम ने ऋषिकेश कोतवाली को 100, निर्मल आश्रम 200 मास्क दिए हैं। इसके साथ ही यमकेश्वर ब्लॉक में तल्ला बनास, मल्ला बनास, किमसार, रामजीवाला धारकोट में ग्राम प्रधानों की मदद से मास्क का वितरण किया जा रहा है। निर्मल आश्रम अस्पताल ने भी कोरोना महामारी के समय में 200 एन-95 मास्क उपलब्ध कराने पर हिल-मेल फाउंडेशन का आभार जताया है।

हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक एवं ट्रस्टी चेतना नेगी, जयपाल सिंह नेगी, दीपक रावत ने अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों को एन-95 मास्क भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी भी मौजूद रहे।

चेतना नेगी ने बताया कि हिल-मेल अपनी मुहिम ‘एक अभियान पहाड़ों की ओर लौटने का’ के तहत उत्तराखंड में कई तरह की गतिविधियों का आयोजित करता रहा है। कोरोना संक्रमण के बाद से ही फाउंडेशन की ओर से कोरोना वॉरियर्स को उच्च गुणवत्ता वाले एन-95 मास्क का वितरण किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से देहरादून, ऋषिकेश में कई पुलिसकर्मियों और जरूरतमंदों को ये मास्क दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत हिल-मेल फाउंडेशन ने पिछले साल तल्ला बनास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार कराया था। 23 जून को खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका उद्घाटन किया था। इससे पहले, पद्श्री बसंती बिष्ट और यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने तल्ला बनास में एक कंप्यूटरीकृत पुस्तकालय का उद्घाटन किया था।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this