Home उत्तराखंड न्यूज़ अमृता रावत को कोरोना संक्रमण, सतपाल महाराज क्वारंटीन, कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अमृता रावत को कोरोना संक्रमण, सतपाल महाराज क्वारंटीन, कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज समेत मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य शामिल रहे थे। ऐसे में शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उच्च स्तर तक हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी तथा प्रदेश की पूर्व मंत्री अमृता रावत भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। दून स्थित प्राइवेट लैब से उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। वह कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। इधर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत अन्य 40 लोगों को क्वावरंटीन किया गया है। इसमें परिजनों के अलावा बड़ी संख्या कर्मचारियों की है। ये सभी मंत्री किसी न किसी प्रकार से उनके संपर्क में आए थे।

चिंता की बात यह कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य शामिल रहे। ऐसे में शनिवार को काबीना मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उच्च स्तर तक हड़कंप मच गया है।

इस बीच, शनिवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 33 और मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गई है। जिनमें अब तक 102 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

जबकि गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग अस्पतालों में 639 संक्रमित मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। वहीं पांच मरीजों की मौत भी कोरोना से अब तक राज्य में हो चुकी है। नैनीताल, देहरादून व टिहरी कोरोना के एपीसेंटर बने हुए हैं। वहीं उधमसिंहनगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। चिन्हित कोविड अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड भी कम पड़ने लगे हैं। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय और ऋषिकेश स्थित एम्स में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देहरादून में 21 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 10 लोग हाल ही में मुंबई से वापस लौटे हुए हैं। जबकि सात निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी में पूर्व में संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए हुए व्यक्ति हैं। वहीं दून अस्पताल में पहले से ही भर्ती दो संदिग्ध और एम्स में भर्ती एक मरीज के सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि एक अन्य दिल्ली से लौटा हुआ शख्स है। सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले भी देहरादून में कोरोना के सर्वाधिक 64 केस सामने आए थे।

उधर, नैनीताल में भी आज पांच और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी मुंबई से लौटे हुए हैं। टिहरी में भी चार और पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। ये कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से वापस लौटे थे। हरिद्वार में भी मुंबई से वापस लौटे तीन और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के लिहाज से लॉकडाउन का चौथा चरण और मई का दूसरा पखवाड़ा प्रदेश पर भारी साबित हुआ है। इसी दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें भी अधिकांश संख्या वापस लौटे प्रवासी कामगारों की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...