Saturday , 5 September 2026
Home ताज़ा ख़बर मास्क लगाकर पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, कई विषयों पर की चर्चा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

मास्क लगाकर पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, कई विषयों पर की चर्चा

विश्व के अनेक देशों में कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मास्क पहनकर प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया और दो गज की दूरी मास्क है जरूरी प्रोटोकाल का पालन किया।

इस समय चीन में कोरोना वाइरस ने कोहराम मचा रखा है इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे देश में भी कोरोना के नियमों का पालन किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मास्क पहनकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की। सीएम योगी की पीएम मोदी की इस मुलाकात के बाद देश और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में भाजपा का उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पर बातचीत की गई।

इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया और दो गज की दूरी के साथ बातचीत की। इस बात से दोनों नेताओं ने देश के लोगों को संदेश दिया कि कोरोना से बिल्कुल भी लापरवाही नहीं की जाए। कोरोना के बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई जिसमें कई मुद्दे शामिल थे। उसमें से एक कोरोना भी एक मुद्दा हो सकता है।

इसके अलावा फरवरी में होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 के बारे में भी बातचीत की संभावना है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों ने इनवेस्टर समटि 2023 को लेकर विदेशों की यात्रा की और उन्होंने विदेशी निवेशकों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य को कोरोना से कैसे नियंत्रित किया जाए इस पर भी चर्चा हुई होगी।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...