Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें ऐसे किया याद…
पौड़ी गढ़वालउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें ऐसे किया याद…

योगी आदित्यनाथ के पिता आंनद सिंह बिष्ट का मंगलवार सुबह गंगा और हेवल नदी के संगम पर स्थित फूल चट्टी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र मानेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बाबा रामदेव उपस्थित रहे।

परिवार के मुखिया का फर्ज होता है कि वह अपनी चिंता छोड़कर घर के सदस्यों के लिए दिन-रात मेहनत करता रहे और अगर वह मुखिया उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हो तो परिवार और जिम्मेदारी काफी बड़ी हो जाती है। योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संकट में प्रदेश के करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल और बेसहारा, गरीबों के खाने-पीने की व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में फर्ज को आगे रखते हुए वह इस मुश्किल घड़ी में अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए।

लखनऊ में रोजाना कोरोना पर होने वाली बैठक मंगलवार को भी जारी रही और जब सुबह सीएम इस मीटिंग में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को हाथ जोड़कर याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बैठक में शामिल सभी अधिकारी भी मौन खड़े रहे और मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएम ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद रोज की तरह बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

लखनऊ में मीटिंग से पहले अपने पिता को याद करते मौन खड़े सीएम योगी व अन्य अधिकारी।

 

सीएम योगी के समर्पण भाव की प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चर्चा हो रही है। प्रदेश सरकार में मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा, ‘कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयोजित नियमित समीक्षा बैठक से पूर्व सीएम योगी ने पंचतत्व में विलीन अपने पूज्य पिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की कर्तव्यनिष्ठा को नमन। आपके कुशल नेतृत्व में हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करेंगे।

एक दिन पहले भी पिता के निधन की खबर जब सीएम योगी को मिली थी तो वह बैठक कर रहे थे और उन्होंने मीटिंग जारी रखी थी। उसके बाद उन्होंने एक संदेश जारी कर कहा था कि पिता के निधन का उन्हें दुख और शोक है। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी के कारण मैं उनके दर्शन नहीं कर सका। उन्होंने परिजनों से अपील की थी कि लॉकडाउन का पालन करते हुए पिता के अंतिम संस्कार में कम से कम लोग जाएं।

पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के पिता पंचतत्व में विलीन

पिता के निधन पर उन्होंने लिखा, ‘पिता के निधन का मुझे भारी दुख और शोक है। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया। 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं। पूजनीय मां, पूर्वाश्रम के सभी सदस्यों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूजनीय पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा।’

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार सुबह 10.44 बजे निधन हो गया। मंगलवार सुबह गंगा और हेवल नदी के संगम स्थित फूल चट्टी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...