Home उत्तराखंड न्यूज़ पंजाब में जरूरतमंदों की सेवा कर रहे उत्तराखंड के कोरोना वॉरियर इंद्रजीत की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पंजाब में जरूरतमंदों की सेवा कर रहे उत्तराखंड के कोरोना वॉरियर इंद्रजीत की सड़क हादसे में मौत

देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान खालसा एड की तरफ से हर जगह लोगों की मदद की जा रही है। डॉक्टरों को पीपीई किट और लोगों तक खाने का सामान पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी निधन पर जताया शोक।

कोरोना महामारी के दौरान पंजाब में जरूरतमंदों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचा रही समाजसेवी संस्था खालसा एड इंटरनेशनल के सेवादार वीर इंद्रजीत सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह उत्तराखंड से थे और सेवा करने के लिए पंजाब गए हुए थे। देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान खालसा एड की तरफ से हर जगह लोगों की मदद की जा रही है। डॉक्टरों को पीपीई किट और लोगों तक खाने का सामान पहुंचाया जा रहा है।

 

बताया जाता है कि खालसा एड की गाड़ी में राशन भरकर इंद्रजीत बठिंडा की तरफ जा रहे थे, रास्ते में बाजाखाना के नजदीक सड़क के एक गड्ढे में टायर आने से उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घायल अवस्था में इंद्रजीत को बठिंडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फरीदकोट में लंगर की सेवा देने के बाद इंद्रजीत बठिंडा की तरफ जा रहे थे।

 

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी राव इंद्रजीत के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने फेसबुक पर राव इंद्रजीत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, यह सुनकर बड़ा दुःख हुआ कि उत्तराखंड के सपूत, एक कोरोना वॉरियर वीर इंद्रजीत सिंह की बठिंडा में एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वीर इंद्रजीत सिंह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था Khalsa Aid International से जुड़े हुए थे और इन दिनों अपनी संस्था के पंजाब हेडक्वार्टर से देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने की सेवा कर रहे थे। इसी सेवा कार्य के दौरान वे सदा के लिए हमें छोड़ कर चले गए उनके द्वारा किए गए समाजहित कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में निवास दें और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और साथियों को संबल प्रदान करें।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...