Saturday , 5 September 2026
Home ताज़ा ख़बर स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी – बीमारू से ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश
ताज़ा ख़बरउत्तर प्रदेशसरोकार

स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी – बीमारू से ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों और भाइयों, आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई। असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज बीमारू से निकलकर भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।’

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश न केवल देश का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है।

विरासत और विकास का संगम

सीएम योगी ने कहा कि श्री अयोध्या धाम, मथुरा, और काशी की दिव्य विरासत से समृद्ध उत्तर प्रदेश भारत की पुण्यभूमि है। विरासत और विकास के संतुलन के साथ प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज ‘नए भारत’ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का पथ-प्रदर्शक बन गया है। उन्होंने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश में बढ़ोतरी और रोजगार सृजन ने प्रदेश को नई गति दी है।

निवेश और आत्मनिर्भरता का आह्वान

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे निवेश, नवाचार और संस्कार की भूमि उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भरता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने भी दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूपी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि काशी का सांसद होने के नाते यह दिन उनके लिए विशेष है।

पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकुंभ, माघ मेला और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को यूपी की पहचान बताया।

इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था में तेजी

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को नई विकास रफ्तार दे रहे हैं। यूपी जल्द ही 21 एयरपोर्ट वाला देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी प्रदेश की आर्थिक ताकत को और मजबूत करेगा।

MSME, ODOP और डिफेंस कॉरिडोर

पीएम मोदी ने बताया कि एक जिला–एक उत्पाद (ODOP) योजना से यूपी के लघु उद्योगों को मजबूती मिली है। बनारसी साड़ी, भदोही कालीन, कन्नौज इत्र और मुरादाबाद पीतल उद्योग प्रदेश की वैश्विक पहचान बन चुके हैं।

डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल और सेमीकंडक्टर चिप निर्माण से यूपी ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

मजबूत कानून व्यवस्था और जनकल्याण

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मजबूत कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बन चुका है। गरीबों के लिए आवास, रोजगार और सुविधाएं अंत्योदय की भावना को साकार कर रही हैं।

जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश, अपनी सामूहिक शक्ति के साथ जब आगे बढ़ता है, तो देश के विकास को भी नई गति मिलती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...