Home देश-विदेश सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, गोधरा की घटना को देशवासियों के सामने लाने का एक प्रयास
देश-विदेशताज़ा ख़बर

सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, गोधरा की घटना को देशवासियों के सामने लाने का एक प्रयास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां फीनिक्स पलासियो मॉल में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म वर्ष 2002 में हुई गोधरा की घटना की वास्तविकता को देशवासियों के सामने लाने का एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी कला के माध्यम से विक्रान्त मैसी एवं उनकी पूरी टीम ने राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जो सराहनीय प्रयास किया है, इसके लिए वह उत्तर प्रदेशवासियों की तरफ से उनका अभिनंदन करते हैं। गोधरा की घटना में जान गंवाने वाले राम भक्तों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा। जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक लोग इस घटना के सत्य को देख और जान सकें।

उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि उन सभी लोगों को जो अक्सर सत्य पर पर्दा डालने का प्रयास करते हैं। देश व समाज के खिलाफ षडयंत्र करते हैं। ऐसे लोग विभिन्न स्तरों पर हो सकते हैं। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने इस सच्चाई को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में एक धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से अयोध्या से गुजरात वापस जा रहे कारसेवकों के साथ गोधरा स्टेशन के पास जो कुछ भी घटित हुआ था। उस सच्चाई को झुठलाने का हर स्तर पर प्रयास हो रहा था। वह सच्चाई सामने आयी है। आज भी देश में उस सच्चाई पर पर्दा डालने वाले लोग बहुत सारे सत्य को अक्सर झुठलाने के षडयंत्र में लिप्त पाए जाते हैं। उन्हें एक्सपोज किए जाने की आवश्यकता है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के माध्यम से यह साहसिक प्रयास प्रारम्भ हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतवासी को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखनी चाहिए। उस सत्य को नजदीक से जानने का प्रयास करना चाहिए। उन चेहरों को, जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। समाज में आपसी वैमनस्यता पैदा कर रहे हैं। उन चेहरों को पहचान कर उन्हें सबके सामने सार्वजनिक रूप से एक्सपोज किए जाने की आवश्यकता है। देश की जनता को प्रत्येक सच जानने का अधिकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म ऐसे में और भी प्रासंगिक हो जाती है जब उच्चतम न्यायालय के आदेश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो चुका है। लगभग 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीरामलला विराजमान हो चुके हैं। पूरा देश और पूरी दुनिया इस अद्भुत घटना की साक्षी बनी है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...