AAP के मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद कर्नल कोठियाल समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

AAP के मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद कर्नल कोठियाल समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

कर्नल कोठियाल के आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद उत्तराखंड की सियासत में तीसरा बड़ा मोर्चा सामने आ गया है। अब तक बीजेपी और कांग्रेस की ही फाइट थी लेकिन अब आप तीसरी प्रमुख पार्टी बनकर उभरी है। दिल्ली के अनुभव को देखते हुए यहां भी बिजली एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। आज भी इसी को लेकर सीएम आवास तक मार्च निकाला गया…

उत्तराखंड में आज कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने कर्नल कोठियाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बिजली के महंगे बिलों के खिलाफ ‘आप’ का मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्लान था। रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया तो खूब हंगामा और नारेबाजी हुई।

https://www.facebook.com/ajay.kothiyal.50/videos/216017530387402

गिरफ्तारी देने के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि अच्छे काम के लिए जेल जा रहा हूं। हमारे साथ युवाओं की टीम है, वहां हम उत्तराखंड नव निर्माण के लिए चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जब लोगों की बातें नहीं सुनी जातीं तो आंदोलन करना पड़ता है। सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है, जिसकी सबको जरूरत है।

https://www.facebook.com/ajay.kothiyal.50/videos/232642965348162

कर्नल कोठियाल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहते थे लेकिन मिलने नहीं दिया गया। हमें इस मुद्दों को हाइलाइट करना था कि अगर बिजली नहीं होगी और स्वास्थ्य और शिक्षा को हम आगे कैसे बढ़ा पाएंगे।

https://www.facebook.com/ajay.kothiyal.50/videos/361366705618346

कर्नल कोठियाल को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा, कर्नल अजय कोठियाल जी को भाजपा की सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बहुत ही शर्म की बात है। उनका गुनाह? उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली मांगी। कर्नल अजय कोठियाल जी जैसे सच्चे देशभक्त को गिरफ्तार करने वाली भाजपा सरकार को उत्तराखंड की जनता जवाब देगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this