Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कर्नल कोठियाल लाए ‘आप का डॉक्टर’ हेल्पलाइन, निशुल्क मिलेगा चिकित्सा परामर्श
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कर्नल कोठियाल लाए ‘आप का डॉक्टर’ हेल्पलाइन, निशुल्क मिलेगा चिकित्सा परामर्श

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन सेवा ‘आप का डॉक्टर’ प्रदेशवासियों को समर्पित की। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई इस हेल्पलाइन सेवा के जरिए प्रदेश के कोरोना संक्रमित तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड के लिए उम्मीदों भरा है। उन्होंने कहा कि आज केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खुल गए हैं और इस मौके पर वे बाबा केदार से सभी उत्तराखंड वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना महामारी को हराने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड जून 2013 की आपदा के बाद फिर से खड़ा होने में कामयाब हुआ था उसी तरह इस बार भी देवभूमि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब होगा।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना संकट के बीच आम आदमी पार्टी का ‘आप का डॉक्टर’ अभियान कोरोना संक्रमितों के लिए वरदान साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जारी किए गए टोल फ्री नंबर 8800026100 पर कोई भी कोरोना संक्रमित अथवा उनके परिजन फोन कर निशुल्क विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह और परामर्श सकते हैं।

यह सेवा ऐसे वक्त में शुरू की गई है जब प्रदेश में अधिकतर अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद है और डॉक्टरों के अभाव में लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ‘आप का डॉक्टर’ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर विषेशज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकता है।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना संकट के इस चुनौतीपूर्ण दौर में वे और उनकी पार्टी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में प्रदेश के अस्पतालों में तमाम अव्यवस्थाएं हावी हैं। मरीजों को ऑक्सीजन, बेड और आईसीयू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से वे देहरादून में 20 बेड का सभी आधुनिक सुविधाओं वाला कोविड केयर सेंटर तैयार कर रहे हैं, जिसमें लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर बीमार व्यक्ति को इलाज मिलना चाहिए और इसके लिए उनसे जो कुछ संभव हो पाएगा, उसे करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...