उत्तराखंड में भले ही कोरोना संक्रमण के मामले पांच हजार या उसके आसपास रोजाना आ रहे हैं लेकिन 46 दिन बाद एक अच्छा संकेत मिला है। राज्य में 30 मार्च के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा लोग एक दिन में ठीक हुए हैं। रविवार को उत्तराखंड में कोरोना के
4496 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5034 लोग इस संक्रमण को मात देकर डिस्चॉर्ज हुए। राज्य में कोरोना से रविवार को 188 लोगों की जान गई। फिलहाल उत्तराखंड में कोरोना के 78802 एक्टिव मामले हैं। वहीं राज्य में कोरोना टेस्टिंग के लिए जा रहे सैंपल की पॉजिटिविटी दर 6.74% है। इस समय उत्तराखंड में रिकवरी प्रतिशत 69.11% है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 1248 मामले देहरादून से सामने आए हैं। इसके बाद हरिद्वार से 572 और टिहरी गढ़वाल से 498 केस मिले हैं। ऊधम सिंह नगर से रविवार को कोरोना के 393 मामले सामने आए। वहीं उत्तरकाशी से 351, रुद्रप्रयाग से 356, पिथौरागढ़ से 100, पौड़ी से 391, नैनीताल से 117, चंपावत से 41, चमोली से 211, बागेश्वर से 153 और अल्मोड़ा से 65 कोरोना पॉजिटिव मिले।


Leave a comment