मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहता था।
प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात था। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है। वह 40 बटालियन में पीएसी का सिपाही था।
जैसे ही इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को मिली वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे। जिसमें आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल और सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी थे। इसके बाद अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान को एके-47 से गोली लगी है। इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है।
प्रमोद रावत गांव अगरोड़ा, पट्टी कफोलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था और वह छुट्टी जाना चाहता था। उसके परिवार वाले कुछ ही दिन पहले गांव गये हैं वह भी गांव जाना चाहता था क्योंकि उनके परिवार में भागवत कथा थी।


Leave a comment